लॉकडाउन अवधि में जिले में आने-जाने वाले नागरिकों के लिए ई-पास जरूरी,जानिए आसान तरीका…इस तरह मोबाइल पर ही बनवा सकते हैं अपना पास

हरिमोहन तिवारी रायपुर। रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रडां एस.भारतीदासन ने कोरोना के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण की दृष्टि से रायपुर जिले में आज 9 अप्रैल की शाम से 19 अप्रैल की सुबह तक संपूर्ण क्षेत्र को क्वारंटाइन क्षेत्र घोषित करते हुए लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।
आदेश अवधि में जिले की सीमाएं बंद रहेंगी। बेहद जरूरी कार्यो से जिले में आने-जाने वाले नागरिकों के लिए लाकडाउन ई-पास की व्यवस्था की गई है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी रायपुर प्रणव सिंह ने बताया कि लाकडाउन ई-पास बनाने का ऐप मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। यह मोबाइल ऐप- epass.cgcovid19.in है। यह ऐप प्ले स्टोर के माध्यम से एंड्रयड फोन के माध्यम से किया जा सकता है।
इस ऐप से यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। जो व्यक्ति ट्रेन, प्लेन, बस से यात्रा कर रहें है उनका टिकट ही ई-पास रहेंगा। जिन छात्रों की परीक्षा होगी, उनका एडमिट कार्ड ही उनका ई-पास है।राजनांदगांव में अतिआवश्यक कार्य से जाने की अनुमति के लिए ई-पास के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं नागरिक
राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि नागरिकों को अतिआवश्यक कार्य से कही जाना हो तो वे ई-पास के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।मैन्युवल आवेदन की अनुमति नहीं रहेगी। नागरिक गूगल प्ले स्टोर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.allsoft.corona से डाउनलोड कर सकते हैं। दिए गए लिंक epass.cgcovid19.in पर आवेदन कर सकते हैं।
बेमेतरा जिले से अन्तर्राज्यीय आवागमन हेतु ई-पास जरुरी- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने आज शाम को एक आदेश जारी कर छ.ग.शासन से प्राप्त निर्देशानुसार लाॅकडाउन के दौरान अन्तर्राज्यीय आवागमन हेतु बेमेतरा जिले से अन्य जिले मे आवागमन से संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ई-पास जारी किये जाने हेतु आदेशित किया है। शासन से ई-पास जारी किये जाने हेतु युसर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होने तक मैनुअल पास जारी किया जायेगा।