महासमुंद/बसना. ग्राम बंसूला एवम बंसूला डीपा में प्रभात फेरी निकाला जा रहा है।जिसमे गांव वाले उत्साह के साथ भाग लेते है

महासमुंद/बसना। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समपर्ण राशि हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत सर्व हिन्दू समाज द्वारा 15.01.2021 से 30.01.2021 तक प्रतिदिन सुबह ग्राम बंसूला एवम बंसूला डीपा में प्रभात फेरी निकाला जा रहा है।जिसमे गांव वाले उत्साह के साथ भाग लेते है।
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु इन दिनों पूरे देश भर में जनमानस से संपर्क हेतु हिंदू संगठनों द्वारा जनचेतना प्रचार प्रसार किया जा रहा है उसी तात्पर्य से ग्राम बंसूला में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि जुटाने युवाओं द्वारा ग्राम में बाजे गाजे के साथ भ्रमण कर प्रभु श्रीराम के नाम का जाप कर शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में बंसूला ग्राम के छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह का नजारा दिखा छोटे-छोटे बच्चे स्वयं बाजे गाजे बजाते हुए माइक सेट में सरि राम के मंदिर गा हम सब ला बनाना हे गीत गाते हुए नजर आए सभी राम नाम धुन में मगन थे पूरे गांव में राम नाम की गुज सुनाई पड़ रही थी चारों तरफ जय श्रीराम के नारे लग रहे थे।