सिंघोड़ा/सरायपाली: में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ नवजीवनमल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल


सिंघोड़ा/सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवरकुटा सिंघोड़ा, सरायपाली द्वारा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, मूत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बेहोशी विभाग, पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी तथा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग जैसी विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित वार्ड, जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाएं तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवा की व्यवस्था की गई है। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार प्रदान करना है।

