दरवाजे से बांध पति ने साथियों के साथ मिलकर किया अपनी ही पत्नी का गैंगरेप

राजस्थान।जालौर जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद की पत्नी का सामूहिक बलात्कार किया. जालौर कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पति व उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है. पीड़िता 3 बच्चों की मां है, और अपने पीहर जालौर में रह रही थी. 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे मोटरसाइकिल से मणादर गांव ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए. वहां उनके तीनों साथी शराब के नशे में बैठे थे.
इसके बाद पति समेत सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया ,वहीं मेडिकल टीम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. डिप्टी एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पीड़िता का ट्रीटमेंट चल रहा है और धारा 161 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है. पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है