आज महासमुंद जिले के महासमुंद,पिथौरा,सरायपाली ब्लॉक में अंजू तिवारी, उमेश और लक्ष्मीकांत को लगा पहला टीका

महासमुंद। जिले के 3 ब्लॉक में आज महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली में आज शनिवार से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। जिले के तीनों ब्लॉक के स्वास्थ्य विभाग में 5-5 सौ डोज भेजा गया। आज के टीकाकरण से पहले ही वैक्सिनेशन की तैयारी की जा चुकी थी।
महासमुंद जिला सौ बिस्तर अस्पताल के महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजू तिवारी को पहला टीका लगा। पिथौरा के एमपीडब्ल्यू उमेश कुमार दीवान और सरायपाली के स्वास्थ विभाग के वार्ड बॉय लक्ष्मीकांत लहरे को पहला टीका लगाया गया।
शनिवार सुबह 10:30 बजे स्थानीय जिला अस्पताल से वैक्सीन अभियान की शुरुआत हुई। जिला अस्पताल में महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंग, विधायक विनोद चंद्राकर, स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ मंडपे उपास्थि थे। गौरतलब है कि पूरे जिले में 8977 लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीयन कराया गया है। पूरे जिले के लिए 4490 वैक्सीन की खुराक पहुंच चुकी है।