महासमुंद/बागबाहरा: किसान सम्मान मुहिम की हुई बागबाहरा में शुरुआत : वीरेन्द्र शुक्ला

महासमुंद/बागबाहरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (IT CELL) के लोकसभा महासचिव वीरेन्द्र शुक्ला (वीरू) ने बताया कि एन एस यु आई छत्तीसगढ़ द्वारा चलाये जा रहे मुहिम एक रूपया व एक पैली धान बढाएं किसान का सम्मान का आज बागबाहरा स्थित खोपली सोसाइटी में शुरुआत हुआ जहा अंचल के किसानों ने इस मुहिम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा भी सहयोग आंदोलन वाले किसान भाइयों को है.
शुक्ला ने आगे बताया कि यह अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश एन एस यु आई द्वारा आयोजित है जिसके तहत हम केंद्र की नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाये गए तीन नए काले कानून का विरोध करते हैं. एवं इस अभियान के तहत एकत्र योगदान को 11 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे और आंदोलन रत किसानों को यह सन्देश देंगे कि छत्तीसगढ़ के किसान भी आपके साथ हैं और इस कड़ी में 7जनवरी को रायपुर से छत्तीसगढ़ के किसान बस यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंच रहे हैं.आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र शुक्ल, चुम्मन सोनवानी , मेघराज साहू , दीपक राजपूत , ईश्वर ठाकुर , राहुल चन्द्राकर , विक्की चन्द्राकर , सरोज ठाकुर , रोशन वर्मा , बृजलाल पटेल , मोहन सेन , नोहर ठाकुर , सन्तोष यादव , एवं किसान साथी मौजूद थे.