बदला मौसम का मिजाज,आसमान में छाए बादल, होगी बारिश

रायपुर। महासमुंद,सरायपाली,बसना व रायपुर,में शनिवार सुबह से मौसम का खुशनुमा मिजाज दिखाई दे रहा है. आसमान में छाए बादलों ने सुरज की किरणों को रोक रखा है. इस वजह से तापमान में थोड़ी कमी देखी जा रही है. देर रात से ही प्रदेश के ठंडी हवाओं ने जकड़ लिया है. इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की थी. रात में कई शहरों में बारिश हुई और आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं.
अगले 24 घंटे में बारिश के आसार
प्रदेश में दो अलग- अलग दिशाओं से आ रही गर्म व ठंडी हवाओं के आपस में टकराने से निम्न दाब का क्षेत्र निर्मित हो रहा है, जिसकी वजह से अचानक बारिश के हालात बने हैं. वातावरण में नमी बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी स्थिर बना हुआ है. अगले 24 घंटों के अंदर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
प्रदेश के उत्तर भाग में दक्षिण पूर्व से हवा आ रही है. दक्षिण पूर्व से नमी युक्त और गरम हवा आने के कारण हल्के बदले और तापमान में वृद्धि देखी जा रही है. उत्तर की ओर से आ रही हवा अपेक्षाकृत ठंडी है जबकि दक्षिण पूर्व से आ रही हवा गर्म होने के कारण स्थानीय प्रभाव से बादल निर्मित हो रहे हैं और कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश के अलग- अलग इलाकों में बारिश हो रही है.
कल इन हिस्सों में हुई बारिश
उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दिन पहले जमकर बारिश हुई थी. शुक्रवार की रात राजधानी रायपुर में हल्की बारिश हुई, जबकि भिलाई, धमतरी, रायगढ़ सहित कई इलाकों से बारिश की जानकारी मिल रही है. 21 नवंबर से प्रदेश के उत्तरी भाग में तापमान में गिरावट होने की संभावना है तथा 22 नवंबर से प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है.