सेवानिवृत्त हुवे उप पुलिस अधीक्षक पृथ्वी दुबे, पुलिस कार्यालय महासमुंद में आयोजित विदाई समारोह में, दी गई ससम्मान विदाई

महासमुंद। आज दिनांक 06.11.2020 को पृथ्वी दुबे उप पुलिस अधीक्षक यातायात महासमुन्द के सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम पुलिस कार्यालय महासमुन्द के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नारद सूर्यवंशी, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दुबे ने अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे बताया कि उनका उपनिरीक्षक के पद पर वर्ष 1984 में नियुक्ति हुई, 2004 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुवे पश्चात 2017 में उन्हें डीएसपी पदोन्नति प्राप्त हुई। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर अपनी अनुभवों को आज साझा किया। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पृथ्वी दुबे के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व दुबे जी की सरल एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.