अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर छबिराम पटेल को सांसद चुन्नीलाल साहू के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

महासमुंद/पिथौरा। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पांच अक्टूबर के अवसर पर महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कार्यरत शिक्षक छबिराम पटेल को उनके द्बारा किये गए शिक्षा, समाज एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय चुन्नीलाल साहू के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस तरह शासकीय प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला में कार्यरत सहायक शिक्षक विजयकुमार अनंत को शिक्षा एवं सह संज्ञानात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि शिक्षक छबिराम पटेल को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच सितंबर 2009 को राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शिक्षक छबिराम पटेल एवं विजयकुमार अनंत को सांसद माननीय साहू द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी ,शिक्षक एवं अंचल के कई गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी हैं । जिनमें बीईओ के के ठाकुर, एबीईओ लीलाधर चौधरी, बीआरसीसी एफ ए नंद, कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश दीक्षित,प्राचार्य अनूप दीक्षित, शिक्षक लेखराम साहू, द्वारिका पटेल, महेंद्र चौधरी, सुधीर प्रधान,कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोकगिरी गोस्वामी, पुनीत सिन्हा,मनोहर साहू, सन्तोष गुप्ता, प्रवीण प्रवाह, शिवा महंती ,आकाश अग्रवाल,बंटी छत्तीसगढ़िया ,परमजीत माटा, मोहितराम पटेल ,पीताम्बर सिन्हा , लोकनाथ पटेल प्रमुख हैं।