महासमुंद
पिथौरा किशनपुर में हाथी की संदिग्ध मौत

महासमुंद/पिथौरा। आज शनिवार को पिथौरा क्षेत्र के किशनपुर जंगल में एक हाथी की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा बिजली करंट लगने से मौत हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार वन्य-प्रणी के शिकार के लिए करंट प्रवाहित की गई इसी के चपेट में आने से हाथी की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है किशनपुर के नवगढ़िया डीपा पारा में हाथी की मौत हुई है। फारेस्ट की टीम सूचना पर घटना स्थल पहुंच चुकी है। जानकारी एकत्र किया जा रहा है कि हाथी कि मौत कैसे हुई है?