बसना नगर के इस वार्ड में डबल बेरिकेट लगने से इमरजेंसी सेवा हुई बाधित ,वार्डवासी द्वारा सुचना दिए जाने के बाद भी पार्षदों द्वारा नही लिया जा रहा सुध

महासमुंद /बसना। पिछले 24 सितम्बर से बसना सहित महासमुंद जिले में पूर्ण लाकडाउन का जिला प्रशासन द्वारा ऐलान किया गया है बसना सीमा पर अन्य जिलों के लोगों के आवाजाही पर रोकथाम करने के लिए नगर सीमा पर बेरिकेट लगाए गए हैं वहीं नगर के भीतर के नगर के वार्डो में इस बार कहीं पर बेरिकेट नही लगाया गया है ठीक विपरीत वार्ड क्रमांक 14 और 15 के मार्ग में बांस बल्ली से दो-दो बेरिकेट लगाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

आपातकालीन समय में उन बेरिकेट हटाने के लिए जनता कार्यवाही हो जाने के भय से डर रहे हैं वार्ड क्रमांक 14 और वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद गण ,अन्य वार्ड निवासी होने के कारण उन्हें अपने चुने क्षेत्र के जनता की तकलीफ़ो की सुध नही ले रही है, जिसका खामियाजा वार्ड 14 और वार्ड 15 के मासूम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
एक व्यक्ति द्वारा इसकी जानकारी उक्त दोनों पार्षदों को फोन के माध्यम से देने पर भी जनता के समस्याओ की सुध नहीं ले रहे हैं सुबह 6:00 से 8:00 दूध का समय रहता है जिससे दूध लेने बेरिकेट लगने से जान नहीं पा रहे हैं वही मेडिकल स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी अति इमरजेंसी केस में चार पहिया पार नही होने से इस वार्ड के जनता को गंभीर परेशानियों का सामना वार्ड वासियों को करना पड़ रहा है।