अपराधपिथौरा

महासमुंद/पिथौरा: मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर अवैध जुआ खेलते रंगे हाथ 07 लोगो पकड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष कई बड़े…..पढ़े पूरी खबर

महासमुंद/पिथौरा: पुलिस अधीक्षक महासमुंद विवेक शुक्ला के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेबुलकर साहू एवम एसडीओपी पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवम चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था,अवैध गतिविधयों में संलिप्त लोंगो के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना पिथौरा में पदस्थ निरक्षक गोपाल ध्रुवे को

दिनांक 05-06-2022 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि शीतल बिहार के बाजू मैं निर्माणाधीन मकान मैं कुछ लोग गुल नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुचकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर अवैध जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ कर आरोपी के कब्जे से (01) गुल गोटी 2 नग, (2) नगदी रकम 1,19,000 को मौके पर जप्त किया।

आरोपी (1) सतपाल सिंह पिता हरवंस सिंह उम्र 33 साल वार्ड नंबर 14 बागड़पारा पिथौरा,(2) सरपंच संघ के अध्यक्ष विद्या पटेल पिता विपत्ति लाल पटेल उम्र 45 साल साकिन ठाकुरदिया कला थाना तेंदुकोना ,(03) कुलदीप सिंह पिता गुरु चरण सिंह उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 15 पिथौरा,(04) कमलेश डडसेना पिता दीनाराम डडसेना उम्र 30 साल वार्ड नंबर 2 पिथौरा,(05) गोपाल शर्मा पिता जीवन शर्मा उम्र 47 साल वार्ड नंबर 11 में रोड पिथौरा (06) राजेंद्र साहू पिता लालू साहू उम्र 28 साल लाखागढ़ वार्ड नंबर 14 पिथौरा (7) उत्तम वासुदेव पिता स्व आनंद वासुदेवउम्र 33 साल वार्ड नंबर 13 इंदिरा कॉलोनी पिथौरा का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के पाए जाने से थाना पिथौरा के अपराध क्रमांक 116 /2022 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। संयुक्त कार्यवाही सायबर सेल व समस्त स्टाफ थाना पिथौरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Back to top button