बसना: ललितपुर विद्यालय में 5 वी बार नेवता भोज का आयोजन

बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में इस सत्र 2026 =27 में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत 5वी बार नेवता भोज का आंशिक रूप से आयोजन किया गया।आज के नेवता भोज के दानदाता प्रहलाद साहू (सहायक शिक्षक) द्वारा। मध्यान्ह भोजन के साथ नेवता भोज में खीर,पूड़ी,सब्जी,बिस्किट, चॉकलेट, अंडा परोसा गया ।
नेवता भोज का आनंद सभी बच्चों ने लिया। आज के नेवता भोज के दानदाता प्रहलाद साहू ने कहा कि हमारे विद्यालय में सतत नेवता भोज का आयोजन हो रहा है जो आज मुझे भी बच्चो को नेवता भोज देने का अवसर मिला मुझे अत्यंत खुशी और आत्मिक संतुष्टि हो रही है।
नेवता भोज के दानदाता प्रहलाद साहू (सहायक शिक्षक) को प्रधान पाठक गफ्फार खान ने धन्यवाद कहा है।आज के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरू लाल साहू, उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू , कायतराम,महेतरीन, बुधियारीन,भगवती, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामवती,सहायिका गायत्री आदि उपस्थित थे।
नेवता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे,, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव , सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, जमदरहा संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे गायत्रीपुर प्रधान पाठक विजय कुमार चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक रमेश सिदार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।