बसना

बसना: भूकेल की बेटियों ने जीता कबड्डी का खिताब

गढ़फुलझर में संकुल स्तरीय खेल महोत्सव-2026, भंवरपुर को 19-14 से दी शिकस्त

बसना: विकासखंड के सरस्वती शिशु मंदिर गढ़फुलझर में संकुल स्तरीय खेल महोत्सव-2026 का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती एवं भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और एकाग्रता जैसे गुण विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बालिका कबड्डी के फाइनल में सरस्वती शिशु मंदिर भूकेल और भंवरपुर की टीम आमने-सामने हुई। भूकेल की कप्तान ईशा दास के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 अंक बनाए, जबकि भंवरपुर की टीम 14 अंक पर सिमट गई। इस तरह भूकेल ने 5 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर संकुल स्तरीय कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। भंवरपुर उपविजेता रहा।

विधायक ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच हरप्रीत कौर, पुरुषोत्तम पाण्डेय, कमल चंद्र प्रधान, विकास चंद्र साव, सोहन पांडे, वेणुधर साहू, हरजिंदर सिंह हरजू, सुरेश चंद्र साहू, सुंदरमणि मिश्रा, सतपाल सिंह जटाल, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, मनप्रीत सिंह सन्नी, द्वारिका प्रसाद पाण्डे, ममता गजेंद्र, प्रहलाद साहू, रजमीत कौर सहित विद्यालय परिवार, आचार्यगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button