महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में इसी सत्र से शुरू होंगे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज
इन कालेजों में 132 नए पदों पर होगी भर्ती

रायपुर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, और रायगढ़ में 4 नए आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों को ऐसी सत्र खोलने की अनुमति दे दी गई है। साथ ही इन कॉलेजों में टीचर और स्टाफ मिलकर कुल 132 पद होंगे, जिनकी भर्ती भी इसी साल की जाएगी।
बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए गए थे। अब अंग्रेजी माध्यम में सरकारी कालेज खोलने की शुरुआत हो रही है उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इन कालेजों में अंग्रेजी माध्यम से स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशो में नहीं जाना होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।
4 प्राचार्य और 48 सहायक प्राध्यापकों के साथ 132 पदों पर होगी नियुक्ति
अंग्रेजी कालेजों के लिए निकले जा रहे 132 पदों में प्राचार्य के लिए 4 और सहायक प्राध्यापकों के लिए 48 व् ग्रंथपाल के लिए 4 पद भरे जायेंगे। इनके अलावा क्रीड़ाधिकारी के लिए 4, सहायक ग्रेड-1 के लिए 4, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 20, सहायक ग्रेड-2 के लिए 4, सहायक ग्रेड- 3 के लिए 4, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 20, भृत्य के 8, बुक लिफ्टर के लिए 4, स्वछता के लिए 4, व् चौकीदार के 4 पदों पर होगी भर्ती।