महासमुंद

महासमुंद:बसना गौरव पथ में हुए गड्ढे ही गड्ढे आमजन रोज कर रहे दुर्घटना का सामना

देशराज दास महासमुंद बसना 04 सितम्बर। बसना नगर का एक लौता गौरव पथ जीर्णोद्धार का तरस रहा है परंतु इस पर ध्यान देने वाला कोई नही है।विगत दस वर्षों पूर्व बसना नगर के मुख्य चौक से नगर की सीमा तक सड़क का निर्माण व चौड़ी करण कर उक्त मार्ग को नगर की शोभा बढ़ाने हेतु तैयार करवाया गया था परंतु आज देखा जाए तो ना इसके ड़िवायडर पर ढंग के पौधे है.

और सड़क भी ख़स्ता हाल हो चुकी है । ना ही इसमें लगी लाइटें पुरी चालु है । ऐसी स्थिति में उक्त मार्ग के लोग तो हलकान हैं हीं साथ अन्य लोगों को भी आवागमन करना मुहाल होता जा रहा है । विगत दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा उक्त मार्ग के एक ओर की मरम्मत का कार्य करवाया था जिसके बाद से आज उक्त हिस्सा सही हो गया परंतु अब गौरव पथ के दूसरे ओर की सड़क ख़राब हो चुकी है.

जिसमें बड़े बड़े गड्ढों के चलते आवगमन में समस्याएँ होती दिखाई देती है।बता दें कि उक्त मार्ग में नगर के सीमा के अंत में स्थित संजय बर्तन के सामने सड़क में बड़ा गड्ढा और जगन्नाथ परिसर के पास स्थित मंदिर के पास के गड्ढे ज़्यादा भयव हैं इसके अलवा मंडी मोड़ के सामने भी कुछ ऐसी ही स्थिति है ।इनमे छोटी कारों को अधिक समस्याएँ होती है । साथ ही बारिश समय गड्ढों में पानी भरे होने के कारण गड्ढे का पता नही लग पाता जिससे कई बार छोटे वाहन अनियंत्रित भी हो जाते है । जिससे छोटी मोटी घटनाएँ आम बात सी हो गई है । समय रहते है इसे ठीक ना किया गया तो बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता ।

नगर पंचायत चाहे तो उक्त मार्ग पर बने डिवायदार में बारिश के समय अच्छे पौधे लग दे तो मार्ग के नाम के साथ ही मार्ग की सोभा भी बढ़ जाए ।पौधे रोपण कर इसे सुसज्जित करने का यह अच्छा समय भी है इसे देखे हुए उक्त डिवायदार पर सड़क की सुंदरता बढ़ाने हेतु आकर्सक पोधो को रोपण किया जाना चाहीए । जैसा की पिछली व्यापारीयो के साथ हुई बैठक में अनुविभागिय दंडाधिकारी ने कहा था की दो दुकान के मध्य एक पौधा लगाना है उस पर अमल करते हुए इसकी शुरूवत गौरव पथ से होनी चाहीए ताकि लोगों इसका अच्छा संदेश मिल सके व इससे प्रेरणा प्राप्त कर सभी दो दुकान के मध्य एक पौधा लगा सके ।

  • नारायण साहू सी.एम.ओ.नगर पंचायत बसना से फ़ोन में सम्पर्क किए जाने पर उनके द्वारा फ़ोन नही उठाया गया।
Back to top button