बसना

जैन धर्म के 24 तीर्थकर भगवन महावीर जी की जयंती पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बसना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, अहिंसा, सत्य और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है, जिनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि आज के समय में भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। जब समाज में आपसी मतभेद, हिंसा और असहिष्णुता जैसी चुनौतियां सामने हैं, तब हमें उनके द्वारा दिए गए “जियो और जीने दो” के संदेश को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, सौहार्द और करुणा की भावना को मजबूत करें और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने आगे कहा कि महावीर जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मसुधार का अवसर भी है। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य, अहिंसा और नैतिकता के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनें।

मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो सके।

अंत में उन्होंने पुनः सभी क्षेत्रवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

Back to top button