महासमुंद कलेक्टर हुए संक्रमित, जिले में आज कोरोना संक्रमण 110 मिले सराईपाली में सबसे अधिक

महासमुंद. जिले में फिर कोरोना संक्रमण में आई तेजी आज मिले 110 संक्रमित, सराईपाली में सबसे अधिक 39 मरीज मिले वही महासमुंद ब्लॉक में 24, बसना में 24 बागबाहरा में 08 पिथौरा में 13 संक्रमित मरीज मिले। लंबे समय बाद आज सौ से आंकड़ा उपर पहुंचा है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 657 है।
महासमुंद कलेक्टर हुए संक्रमित
आज तक महासमुंद जिले की बात करें तो अब तक 5302 मरीज कोरोना पॉसिटिव पाए गए है। हालांकि अब इस कोराना काल में लोगों ने इसके साथ जीना सीख लिया है। महासमुंद प्रशासन की ओर से आई जानकारी के अनुसार आंशिक लक्षण नज़र आने पर कलेक्टर महासमुंद ने कोरोना जाँच करायी।
आज देर शाम उनकी कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। कलेक्टर ने बताया कि वे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही आइसोलेशन में चले गए हैं। कलेक्टर ने उनके संपर्क में आए अधिकारियों और अन्य लोगों से आग्रह किया है कि उन्हें किसी प्रकार के लक्षण नज़र आने पर वे अपनी करोना जाँच अवश्य करायें।