छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज से टोटल लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लागू हैं आपको बतादे महासमुंद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144,आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक डिसीजेज एक्ट,1897 (यथासंशोधित 2020) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1973 की धारा 144 सम्पूर्ण जिले में आज साथ ही बाकि 23 सितम्बर 2020 की मध्य रात्रि 11ः59 मिनट से 30 सितम्बर 2020 की मध्य रात्रि 11ः59 बजे तक तथा महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी लॉकडाउन
रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में 22 से 28 सितंबर तक लॉकडाउन किया गया है। इसके अलावा कोरबा, कोरिया और जशपुर जिले में आज से लॉकडाउन लागू हो जाएगा। सरगुजा संभाग के तीन जिलों कोरिया, जशपुर और सूरजपुर में 23 सितंबर की सुबह से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। कोरबा जिले में लॉकडाउन 23 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर तक दस दिन का लॉकडाउन होगा। कोरिया जिले में 23 सितंबर से 27 सितंबर तक पांच दिन का लॉकडाउन होगा। जशपुर जिले में 23 से 29 सितंबर तक सात दिन का लॉकडाउन रहेगा, सूरजपुर में भी 23 से एक अक्टूबर तक नौ दिवसीय लॉकडाउन रहेगा।
रायगढ़ में 24 से 30 सितंबर तक सात दिवसीय जबकि जांजगीर-चांपा में 25 से एक अक्टूबर तक सात दिनों को लॉकडाउन होगा। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं मसलन, मेडिकल, पेट्रोल पंप, मिल्क पार्लर को निर्धारित समयानुसार खोले जाने की छूट होगी।