बसना

बसना: डांडिया कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ सम्पत अग्रवाल हुए शामिल, नगरवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।

बसना: नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर नगर के राम जानकी मंदिर में राम जानकी मंदिर एवं आदर्श दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों सहित युवक युवतियों व नन्हें नन्हें बच्चों ने गुजराती संस्कृति के रंग-बिरंगी परंपरागत पोशाक साथ छत्तीसगढ़ राज्य की पोशाक और पहनावे के साथ गीतों पर गरबा खेला।

कार्यक्रम की शुरुआत नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर की।

कार्यक्रम में महिलाओं,पुरुषों सहित युवक युवतियों व नन्हें नन्हें बच्चों ने फिल्मी व लोक गीतों पर जमकर डांडिया खेला,डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी लोगों को शिल्ड से सम्मानित किया एवं समस्त नगरवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक जोशी, सचिव बलदेव मिश्रा,जगदीश दास राजन,भाजपा नेता मुकेश जोशी, पार्षद शीत गुप्ता, सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों सहित बडी़ संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!