महासमुंद

महासमुंद। सब्जी लेने गए पिता पुत्र के साथ दो व्यक्तियों ने ईंट पत्थर से मार पिट कर किया प्राण घातक हमला

महासमुंद। बड़ी खबर महासमुंद थाने से आ रही है जहाँ सब्जी लेने गए पिता पुत्र के साथ दो बदमाश व्यक्तियों ने ईंट पत्थर एवं दारू बोतल से मार पिट किये हैं जहाँ ,

मिली जानकारी के अनुसार –  सीतल दास मानिकपुरी पुलिस को बताते हैं की वह ग्राम मुस्की वार्ड नं. 13 महामाया मंदिर, थाना तुमगांव, तहसील व जिला महासमुन्द छ. ग. के रहने वाले हैं।

दिनांक 08.04.2026 को शाम करीब 6 बजे के आसपास वे अपने लड़के के साथ कार क्रमांक CG 06 GT 5467 से महासमुन्द सब्जी बाजार से सब्जी लेने आए थे।

सब्जी लेकर वापस लौटते समय बस स्टेण्ड बागबाहरा वाले गेट के पास एक अज्ञात लड़का कार खड़ा कर किसी से बात कर रहा था तभी उनके बेटे ने उसकी कार हटाने हेतु हार्न बजाया तभी कुछ दूरी पर खड़े कैलाश बाघ जोर जोर से मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए आकर उन्हें दो तीन बार उनके नाक में मारा जिससे उनके नाक से खून निकलने लगा।

उसके बाद उन्हें गाड़ी से निकल कर तेरा तो आज मैं मर्डर कर दूंगा बोलते हुए चिल्ला रहा था तभी उनका लड़का दोनेश्वर उन्हें बचाने आगे आया तो साहिल खान ने उसके उपर ईट से 3-4 बार वार किया और कैलाश बाघ ने उनके बेटे के उपर दारू कि बोटल को तोड़कर उसके गले में घुसाने का प्रयास किया जिससे बचने के लिए उनका बेटा पीछे हटा तो उसके कान में बोटल लगने से चोट आयी फिर उनके उपर भी जान से मारने की नियत से उनके सिर में बोटल से मारा है जिससे उनके सिर एवं गर्दन में चोट आई हैं। इस घटना के कारण उनके बेटे का कान कट गया नश फट गई जिससे बहुत खून बहने लगा और उनके सिर में भी गंभीर चोटे आई है।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बिच बचाव किये , तथा उन्हें और उनके बेटे को जिला अस्पताल खरोरा में भर्ती कराया जहां उनके बेटे का ईलाज जारी है।

उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button