राशिफल

जानिए 3 अप्रैल 2024 दिन बुधवार का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के चमकते सितारें आपके राशियों के अनुसार

मेष- सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है। उत्‍तम स्थिति दिख रही है। बस बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। बाकी सब ठीक है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ – उच्‍चाधिकारियों के कृपा पात्र बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल दें।

मिथुन – जीवन में तरक्‍की मिल सकती है। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। ताम्रपात्र दान करें।

कर्क – आज किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह – जीवनसाथी के साथ थोड़ा ड्राइनेस वाला समय आ सकता है। व्‍यापार उत्‍तम, प्रेम मध्‍यम है। संतान पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या – आज राजसत्‍ता पक्ष का लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब करेगा। प्रेम मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। व्‍यापार आपका सही चलेगा। तांबे की कोई वस्‍तु दान करें।

तुला – आजविद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। तांबे की कोई वस्‍तु दान करें।

वृश्चिक – घरेलू सुख बाधित होगा। घरेलू अक्रामकता के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। सूर्यदेव को जल दें।

धनु – जो आपने डिजाइन किया है उसे लागू करें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर – आज कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। बाकी आपकी सही स्थिति है। प्रेम, व्‍यापार स्‍वास्‍थ्‍य सब सही चल रहा है। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ – सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चल रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन – आज खर्च को लेकर, किसी व्‍यापारिक स्थिति को लेकर। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Back to top button