बसना

बसना: पुरानी रंजिस को लेकर दो दोस्तों को धारदार हथियार से वार कर, जान से मारने की दी धमकी

बसना: नवीन कुर्रे बताया की वह दिनांक 22.06.2023 के करीबन रात्री 9:00 बजे वह अपने दोस्त पुष्पेन्द्र मिश्रा के साथ जैतखाम के सामने वार्ड नं0 01 बसना के पास खड़ा था वहीं पास में वार्ड नं0 01 बसना निवासी रामकुमार सोनवानी भी था जो अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा था अचानक रामकुमार सोनवानी उठा व पुरानी रंजीश की बात पर अश्लील गाली गलौच कर किसी धारदार वस्तु से उसके गले के पास मार दिया जिससे उसके गले के पास चोट लगी है। घटना को देखकर उसका दोस्त पुष्पेन्द्र मिश्रा बीच बचाव करने लगा तो रामकुमार सोनवानी ने उसे भी उसी धारदार वस्तु से मारा जिससे उसके बांये कंधे के पास चोट लगा है तथा रामकुमार सोनवानी द्वारा उसे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया।

उक्त मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button