बसना: सेल्फ डिफेंस ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग एण्ड चैपियनशिप का हुआ आयोजन

बसना। स्कूली छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गूर सिखाने के लिये इंडियन सेल्फ डिफेंस आग्रेनाईजेशन छत्तीसगढ़ के तहत सराहनीय पहल की गयी है। जिसमें सहयोग करने के लिये मास्टर ट्रेनर भी आगे आ रहे है। इंडियन सेल्फ डिफेंस आग्रेनाईजेशन छत्तीसगढ़ का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षक एवं शसक्त बनाने के लिये स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। नगर पंचायत बसना के सहयोग से मंगल भवन बसना में सोमवार को प्रतियोगिता प्रातः 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित की गयी। जिसमें भारी संख्या में आस-पास ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं अपना प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता शीत गुप्ता, पार्षद सोनु a, पार्षद डेनियल पीटर, मोहन साव, बी. एल. दास, युनाईटेड शोतोकान संघ के अध्यक्ष शिहान वरूण पाण्डे, सचिव सेंसाई उपेन्द्र प्रधान, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र डडसेना, बसना अध्यक्ष मनीषा चौहान आदि पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य का शारीरिक एवं मानसिक विकास करता है। उन्होनें यह भी कहा कि हम जिस दुनिया में रहते है उसमें खासकर महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा करना बहूत ही महत्वपूर्ण हो गया है। महिलाओं को समाज में आपतौर पर अबला नारी के रूप में देखा जाता है। और उनको आशानी से निशाना बनाया जाता है। भारत जैसे देश में लिंग से संबंधित मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिये आत्मरक्षा पहले से कही अधिक आवश्यक बन गयी है।