छत्तीसगढ़
युवा संघर्ष मोर्चा में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 06 अगस्त। युवा संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद अध्यक्ष युमेद्र कश्यप के द्वारा संगठन के कार्यों को विस्तारित करने के लिए जिला व ब्लॉक मे पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
पुनीत राम कश्यप जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सोनी जिला महासचिव, नवीन कुमार कश्यप जिला सचिव, निलेश कुमार यादव जिला सह सचिव, अमित कुमार सोनवानी जिला संयोजक के साथ-साथ मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप, अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पटेल, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष जालंधर नागेश, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश्वर साहू की नियुक्ति आज हुई।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा युवा संघर्ष मोर्चा के सिद्धांत एवं नीति नियमों के आधार पर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।