पिथौरा: बोर वाहन के चपेट में आने से कार सवार की हुई मौत, पत्नी एवं बच्चो को भी लगी गंभीर चोट

पिथौरा: शंभूभूषण अग्रवाल बताया की वह ग्राम पटनाग थाना पटनाग जिला बलांगीर उडिसा का मूल निवासी है वह बताया की उसका इलेक्ट्रानिक का दुकान का संचालन करता है दिनांक 06.12.2022 को सुबह 10 बजे उसके बडे भाई शंकरलाल अग्रवाल एवं उसकी भाभी बिंदिया अग्रवाल, भतीजा राजदीप अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल के साथ अपने वाहन टाटा सफारी क्रमांक OR 03 G 4258 में सवार होकर चालक उद्धव देव के साथ सभी पटनाग से रायपुर जा रहे थे।
तभी करीबन दोपहर 01 बजे ग्राम कसीबाहरा की ओर से आ रही कसीबाहरा मोड क्रासिंग एनएच 53 रोड पर बोर वाहन ट्रक क्रमांक TN 34 Y 5299 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर टाटा सफारी वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट करने से गाड़ी में सवार सभी लोगों को शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर गए जहां उसके बडे भाई शंकरलाल अग्रवाल का गला कटने एवं गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई तथा भाभी,एवं दोनों भतीजा, चालक उद्धव देव को चोटें आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर रायपुर रेफर किया गया है ।
इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।