पिथौरा

पिथौरा: घर का ताला तोड़कर करीब 45000 रु. के सोने-चांदी को अज्ञात चोरों ने किया चोरी

पिथौरा: टिकेश्वर ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है की वह वार्ड क्रमांक 02 रावणभाठापारा पिथौरा में रहता है तथा उसका स्वयं का किराना दुकान है दिनांक 22.10.2022 को शाम करीब 04बजे मकान में ताला लगाकर पुराना गांव रवान बारनयापारा दीपावली त्यौंहार मनाने सपरिवार गये थे।

तथा दीपावली त्यौंहार मनाकर दिनांक 27.10.2022 को करीब शाम 05 बजे पुराना गांव से घर वापस आकर देखा तो मेन गेट का ताला को खोलकर घर अंदर जाकर देखा तो कमरा के दरवाजा में लगा ताला नही था कोई अज्ञात चोर दरवाजा के ताला को तोडकर घर अंदर घुसकर घर अंदर रखे आलमारी के दरवाजा को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, सोने के टप्स, चांदी का पायल, सोने का नेकलेस, सोने का लकेट जिनकी कुल कीमत करीब 45000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

इस मामले पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Back to top button