बसना

बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी महाविद्यालय में मनाया गया गाँधी जयंती

भूषण दास बसना: आज दिनांक 2 अक्टूबर को स्व. श्री जयदेव सतपथी महाविद्यालय बसना में गाँधी जयंती के अवसर पर प्रचार्य डॉ सीमा अग्रवाल के निर्देशन में, तथा रा. से. यो. कार्यक्रम अधिकारी श्री एन के प्रधान जी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में गाँधी जयंती मनाया गया जिसमे गांधी जी के तैल चित्र पर तिलक तथा माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई ।

तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न गीत, भाषण, प्रस्तुत किये तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बापू के आदर्शो पर चलने का शपथ लिया एवं छात्रों द्वारा नशामुक्ति का प्रण लिया गया।

तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छत्राओ ने स्वछता अभियान चलाया जिसमे महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की गई जिसमे

दलनायक- किशन श्याम दलनायिका- सुमन साव

स्वमसेवक- संदीप भोई, मन्नू डड़सेना, किशन पटेल, भूषण दास, चंद्रशेखर पटेल, गजेंद्र सिंह, सुमित अग्रवाल, राजीव बारीक़, राजेश भोई, अनिल साव, फुलेश दास, तैयब्बा परवीन, साहिबा बानो, कुंती, नंदिनी यादव, नेहा सिन्हा, हसीना बघेल, अहिल्या पटेल, कौशिल्या, आरजू बानो, सुजाता दास, ऐश्वर्या राजपूत, अंशिका दास, यशोदा दास, प्रभात सिदार, प्रकाश दास, देवेंद्र कश्यप आदि स्वंसेवक उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र साव, आरती साव, अनिल पारधी, डॉ. के. बखला, विजय कठाने , अजय जलछत्री, दीपक साहू,जागेश्वर अजय, साजन चौधरी, , गीतिका प्रधान,रोशनी गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, अश्वनी साहू जी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Back to top button