छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चो को दशहरा में 05 और दीवाली में 06 दिनों की मिलेगी छुट्टी

स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा , दीपावली , शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भेज दिया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार दशहरा हेतु 5 दिनों की , दीवाली हेतु 06 दिनों की , शीतकालीन अवकाश हेतु 06 दिनों की और ग्रीष्मकालीन अवकाश हेतु 46 दिनों का प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य शासन द्वारा उक्त प्रस्ताव पर बहुत जल्द मुहर लगने की खबर है। राज्य शासन के स्वीकृति पश्चात् इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जायेंगे।
दशहरा – 03 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2022 तक , कुल 05 दिन।
दीपावली – 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2022 तक , कुल 06 दिन।
शीतकालीन अवकाश – 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक कुल 06 दिन।
ग्रीष्मकालीन अवकाश – 01 मई से 15 जून 2022 तक , कुल 46 दिन।