छत्तीसगढ़

झमाझम बारिश से उमस से राहत खेतो में पानी की कमी हुई पूरी किसानो में ख़ुशी का माहौल

रायपुर: इलाके में तेज हवा के साथ लगभग 30 मिनट की झमाझम बारिश और रातभर हुई हल्की बारिश से किसानों के मुर्झाए हुए चेहरे खिल गए हैं। खेतों में पानी की कमी की वजह से बालियों के पकने में समस्या आ रही थी। किसानों की मानें तो रविवार रात को हुई बारिश के बाद अब बालियों के पकने में अब आसानी होगी और खेतों में जो सूखापन आ गया था, वो अब बारिश के बाद भर चुके हैं।

खेतों में पानी की जो कमी थी, वो पूरी हो गई है। अब एक अच्छी फसल से इनकार नहीं किया जा सकता है। सिंगारपुर के कुशल पटेल, कपरतुंगा के भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रविवार को हुई बारिश से बालियां पकेंगी और उत्पादन बेहतर होगा। जिन खेतों में बालियां निकल रही थीं, वो बारिश के बाद और तेजी से निकलने लगेगी और जल्द से जल्द पकने में आसान बनाएगी। बड़े नस्ल के धान सरना आज की बारिश काफी लाभप्रद है।

Back to top button