बसना

बसना : हनुमान जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली रैली, हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।

बसना नगर सहित आसपास के गांव में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल ने बसना नगर को भगवामय कर दिया। शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमे नगर सहित आसपास गांव के भक्त जय श्री राम के नारों के साथ डीजे की धुन पर जोर शोर से थिरकते नजर आए । इस दौरान एक विदेशी भी राम की धुन पर थिरकते हुए नजर आया जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ वीडियो सेल्फी भी बनाई।

इस शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। शाम से ही चौक चौराहे पर पुलिस तैनात थी।

राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा निकाली शोभायात्रा रात करीब 8 बजे सिटी ग्राउंड पहुँची जहाँ हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद भंडारा ग्रहण किया।

इसके अलावा आज नगर में कन्याशाला परिसर हनुमान मंदिर और बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर में भी दोपहर हो भंडारा का आयोजन किया गया था, यहां भी हजारों की संख्या में भक्तगण भंडारा ग्रहण करने पहुंचे थे।

Back to top button