बसना

नीलांचल संस्थापक श्री संपत अग्रवाल ने “सोनहा बिहान” भाग 2 छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह का किया विमोचन

बसना: नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल के हाथों से “सोनहा बिहान” भाग 2 छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह का विमोचन हुआ। विमोचन समारोह में सुमित अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना, शीत गुप्ता नवनिर्वाचित पार्षद नगर पंचायत बसना, गढ़फुलझर सोसायटी अध्यक्ष शिव किशोर साहू, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, किशनपुर सेक्टर प्रभारी सतीश प्रधान, सूखीपाली सेक्टर प्रभारी कन्हैया प्रधान, बसना सह प्रभारी आकाश सिन्हा, सुमित बी.डी. अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सोनहा बिहान छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह के विमोचन समारोह के अवसर में संपादक डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और संस्कार को जीवित रखने के लिए आपका जो प्रयास है वह बहुत ही सराहनीय है।

छत्तीसगढ़ के 50 साहित्यकारों को एक सूत्र में बांधकर सभी रचनाकार के भाव विधा विधान गेयता तारतम्यता के साथ बहुत ही सुंदर काव्य संग्रह को संग्रहित किये है। जो बहुत ही मनभावन है निश्चित ही सभी पाठकों को यह सोनहा बिहान बहुत ही पसंद आएगा साथ ही साथ कला कौशल साहित्य संगम के सदस्यगण एवं समस्त सोनहा बिहान भाग-2 के साहित्यकारों को बधाई प्रेषित करता हूँ।

संपादक डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने कला कौशल मंच के संस्थापक कौशल महंत कौशल प्रेमचंद साव मीडिया प्रभारी,किशन टंडन क्रांति,इंजीनियर गजानंद पात्रे,डीएल भास्कर मुंगेलिहा, भरत लाल कुर्रे मस्तूरिहा,जुगेश बंजारे, हजारीलाल कुर्रे,अनिल जांगड़े,ओमप्रकाश पात्रे,संतोष मिरी, गोवर्धन मार्शल,भारती पटेल,पुष्पराज देवहरे,मुकेश भार्गव,तिलक तनौदी,अरविंद कुमार श्रीवास,श्यामा कुर्रे, अश्वनी, खेमचंद कुर्रे ,सुखदेव सिंह, चितरंजन कुमार चौहान, द्रौपदी साहू ,मणिशंकर दिवाकर,रामभरोस तोंडे, के सी टंडन,जोगेश चंद्र दास,कौशल्या खुराना,संतोष कुमार टंडन,मनोज खाण्डे, प्रिया देवांगन,इंद्राणी साहू,पूर्णिमा चौधरी,सावित्री सावी,कमलेश,जयंत यादव,लोकनाथ तांडेय आदि सभी रचनाकारों को आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दिया।

Back to top button