बसना

बसना: विधानसभा का सेमीफाइनल होंगा नगर पचायत का उपचुनाव, नीलांचल समर्थित प्रत्याशी शीत गुप्ता ने लिया नामांकन

बसना। नगर पंचायत बसना के क्रमांक 09 में उपचुनाव की घोषणा हो गई है। जिसमे भाजपा, कांग्रेस पार्टी के अलावा नीलांचल सेवा समिति अपनी उपस्थिति सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। नगर के लोगो मे चर्चा व्याप्त है कि वार्ड नम्बर 09 में जो चुनाव जीतेगा, स्पष्ठ रूप से उसका आगामी विधानसभा चुनाव में दम दिखेगा। पिछले प्रतिष्ठापूर्वक हुए चुनाव में लगातार दूसरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी अफ़्फ़ु खैरानी ने नीलांचल के शीत गुप्ता को हराकर जीता दर्ज किया था। श्री खैरानी के असामयिक निधन से उक्त सीट रिक्त हुई है, बहरहाल इस बार पूर्व पार्षद जैसा कोई करिश्माई नेता कांग्रेस में नजर नही आ रहा है, जो इस सीट को काँग्रेस की झोली में डाल कर विजय पताका फहरा सके।

वहीं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने अपने कर्मण्ठ कार्यकर्ता शीत गुप्ता की चुनावी चर्चा जोरो पर है, जिन्होंने पिछला चुनाव जोरदार तरीके से लड़ा था और कम वोटो की मार्जिन से हार गए थे. इस उपचुनाव में शीत गुप्ता मजबूती के साथ दमदार प्रत्याशी के रूप मे चुनावी मैदान है और पहला नामांकन लिया है.

पिछले चुनाव में भाजपा तीसरे पायदान में था। पुनः इस चुनाव में भाजपा को उम्मीदवार खोजने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने इस चुनाव में सिर्फ अपनी उपस्तिथि तक ही सीमित रहने के लिए उम्मीदवार की खोज शुरू कर दी है ताकि नाममात्र का उम्मीदवार बनाकर उपस्तिथि दर्ज करवा सके।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश पर काबिज है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नही मिल पाया है। शनिवार से नामांकन के प्रक्रिया की शुरुवात हो गई, जिसमे सोमवार को नीलांचल समर्थित प्रत्याशी शीत गुप्ता ने नामांकन लिया है। निर्वाचन अधिकारी ने अभ्यर्थी को नामांकन फार्म एवं मार्गदर्शिका पत्र दिया गया।

Back to top button