महासमुंद

किसानों को किट प्रकोपों से बचाने मदद करे कृषि विभाग : अंकित

महासमुन्द/बागबाहरा. ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंकित बागबाहरा ने क्षेत्र में किसानों से प्राप्त जानकारी पर क्षेत्र का दौरा कर व किसानों से चर्चा कर उनकी फसलों में वर्तमान समय मे भूरा माहों, ब्लास्ट,तनाछेद,और लाल मकड़ी की बीमारियों के बारे में बताया और साथ ही बताया कि जानकारी के अभाव में कृषि केंद्र के दुकानदार द्वारा जो जैसी दवाई बताई जा रही है उसी का प्रयोग कर रहे है।

और उसका असर नही हो पा रहा है,इस पर तत्काल अंकित बागबाहरा ने जिला कृषि अधिकारी  एस आर डोंगरे व बागबाहरा ब्लॉक कृषि वर्तमान प्रभारी श्री देवांगन से बात की और कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन रवैय्या दिखाने व ग्रामों का दौरा नही करने के साथ किसानों की फसलों में हो रही बीमारियों पर उन्हें समुचित जानकारी न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें लगातार अपने कार्य क्षेत्र में जाने और फील्ड रिपोर्ट विभाग को सौंपने की भी बात कही ।

अंकित ने बताया कि बीमारी की आड़ में किसानों को प्रति एकड 1200 से 1500 रुपये की दवाइयां पकड़ाई जा रही है जिसका असर भी न्यूनतम है , इन हालातों पर अंकित बागबाहरा ने कृषि अधिकारियों को चेताया और कहा कि अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता ना बरते,कृषि विस्तार अधिकारी लगातार ग्रामों का दौरा कर किसानों से चर्चा करें और अपनी फील्ड रिपोर्ट कार्यालय में सौपें और अगर कृषि विभाग की लापरवाही व कृषि केंद्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्यों के कारण किसानों को नुकसान होता है और कांग्रेस सरकार की बदनामी होती है तो अधिकारी,कर्मचारी इसकी जांच और कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Back to top button