रायपुर

एक दिवाली ऐसी भी : मनोवैज्ञानिक औषविधि सेवा संस्था ने मानसिक मंदत लोगों के साथ मनाई दीपावली

रायपुर. मनोवैज्ञानिक औषविधी सेवा संस्था के द्वारा दीपावली का पर्व रायपुर वासियों, मानसिक मंदता मदर टेरेसा मिशनरी राजेंद्र नगर,एवं गुढियारी के छोटे बच्चो के साथ मिल कर मनाया. साथ ही सभी को फल वितरण और सभी मानसिक मंदता के लोगो को फटाका वितरण कर तथा डांस करते हुए मनोरंजन कर दीपावली का त्यौहार मनाया गया.

इस सराहनीय कार्य मे संस्था की और से मिष्ठान के पैकेटों का वितरण किया। जिसमें मुख्य सहयोग के रूप में संस्था के ओर से दिलीप मोहंती, प्रमोद कुमार पटेल, लक्ष्मी पिजानी मैम, आकांक्षा मोहंती, स्वाति मसीह, नारायण हेमनानी, देवेंद्र वर्मा,वैभव श्रीवास्तव, अर्चना सिंह सेंगर, आकृति तिवारी, राहुल गज्जलवार, आकाश सिन्हा, ललित बाघ, निकिता वर्मा, ज्ञानेश साहू समेत अन्य का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष संदीप छेदैया ने दी.

 

Back to top button