प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष बने..मोहित रात्रे तोषगांव से

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सरायपाली बसना व ग्राम ग्राम सूखापाली के वाअन्य ग्राम के सतनामी समाज के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण व
सतनाम सेना के पदाधिकारी गण के गरिमामय उपस्थिति में आज का बैठक बड़ा ही उत्साह पूर्वक रहा कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक सरायपाली के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न किया गयापुराना अध्यक्ष स्वास्थ्य के कारण भरपूर समाज सेवा मैं नहीं दे पाने के कारण संगठन में रहते हुए यह पद किसी और को देने की बात कही.
जिसके कारण वश श्री मोहितरात्रे को युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक सरायपाली का अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया व अंत में आए हुए समाज जनों से विस्तृत सामाजिक चर्चा की गई चर्चा के दौरान यह सलाह मशविरा की गई की गांव गांव जाकर सतनामी समाज के संस्कृति एवं सभ्यता के अनुरूप चलने व गुरु के जैतखाम के पूजा अर्चना हर दिन किया जाए और हमारे सतनाम धर्म के प्रतीक चिन्ह विश्व में सत्य का प्रतीक है उसकी रक्षा किया जाए इस प्रकार जनचेतना जागृत किया जाए यह चर्चा परिचर्चा समाज जनों के बीच हुई और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने की दृढ़ संकल्पित बात हुई अंत में गुरु के जयघोष ध्वनि के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया.