बसना

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष समाजिक चर्चा करते हुए छतीसगढ़ बंजारा समाज को भी आदिवासी का दर्जा मिलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा करने को कहा

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बेल्ल्या नायक जी हैदराबाद आंध्रप्रदेश को राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव छतीसगढ़ में अतिथि बनकर आने पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छतीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव जी राम नायक के नेतृत्व में छतीसगढ़ केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत के निवास सरगुजा कुटीर में भव्य स्वागत किया गया

एवं समाजिक चर्चा करते हुए छतीसगढ़ बंजारा समाज को भी आदिवासी का दर्जा मिलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा करने को कहा गया, एवम केबिनेट मंत्री महोदय श्री अमरजीत भगत जी से सौजन्य मुलाकात किया गया, इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय नायक प्रदेश महासचिव विष्णु नायक, प्रदेश महामंत्री मनोज मुछावड, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलाब नायक, मेगासिटी अध्यक्ष आलेख नायक ,सह कार्यलय प्रभारी नवनीत लाहौरिया, कार्यकारी सदस्य दिलीप नायक , सुरेश राठौर उपस्थित थे.

 

 

Back to top button