बसना: लम्बे समय से खराब पड़े cctv कैमरे, मरम्मत करवाने गंभीर नहीं विभाग

भंवरपुर। सिक्योर माय सिटी व अपराध नियन्त्रण के उद्देश्य के साथ, पुलिस विभाग की पहल पर, जन सहयोग से,गाँव के हृदय स्थल चौक पर लगाये गये cctv कैमरे, विभाग की अनदेखी के चलते, विगत कई महीने से बन्द पड़े हैं, अनेक मामलों में अपराधियों का महत्वपूर्ण सुराग दे चुके इन कैमरों सुधारने की दिशा में विभाग द्वारा कोई पहल होती नहीं दिख रही जबकि कैमरे लगाने के समय, मेनटेनेन्स की पूरी जिम्मेदारी विभाग द्वारा ली गई थी, आज स्थिति यह है कि लगाये गये सभी कैमरे मेनटेनेंस नहीं होने के चलते खराब हुये पड़ें हैं और विभाग उदासीन है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना के ग्राम भंवरपुर में वर्ष 2017 के जनवरी महीने की 29 तारीख को तात्कालीन चौकी प्रभारी ने गाँव के वरिष्ठ गण मान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों व व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की थी जिसमें उन्होंने सिक्योर माय सिटी के तहत अपराध पर नियन्त्रण रखने गाँव के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर cctv कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा जिस पर बैठक में उपस्थित सभी ने अपनी सहमति जताते हुये जन सहयोग से कैमरा लगाने के बाद उसकी मॉनीटरिंग व मेनटेनेन्स की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को देने का फ़ैसला लिया, मीटिंग के एक महीने के भीतर ही सभी के सहयोग से गाँव के प्रमुख चौक पर cctv कैमरे लगा दिये गये जिनकी मॉनीटरिंग व मेनटेनेंस विभाग बखूबी करता रहा व अनेक मामलों में इन्हें कैमरों की बदौलत महत्वपूर्ण सुराग भी प्राप्त हुये,
आज जबकि अधिकतर आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण सुराग देने में cctv कैमरे मुख्य भुमिका निभाते है ऐसे में इनकी मम्मत की तरफ विभाग द्वारा ध्यान ना देना समझ से परे है?
महज़ तीन साल मेनटेनेन्स करवा, करार से पीछे हटा विभाग
कैमरे लगाने के वर्ष 2017 से नवंबर 2020 तक तो सब सही चलता रहा मगर उसके बाद विभाग ने मेनटेनेन्स पर ध्यान देना बन्द कर दिया नतीजा ये की आज सभी कैमरे खराब हो चुके हैं
फ़रवरी 2021 में नये चौकी प्रभारी के आने पर हुई बैठक में चर्चा के दौरान उन्हें कैमरे के विषय में अवगत करा, कैमरे पुनः पूर्ववत चालू करवाने निवेदन किया गया जिससे प्रमुख चौक पर आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हो सके तो उन्होंने अपने बड़े अधिकारियों से चर्चा करने के पश्चात इस दिशा में आगे बढ़ने का आश्वासन दिया था जो आज सात महीने बीत जाने पर स्थिति वही है।
ये कहना है चौकी प्रभारी का
मेरी ऊपर बात हुई है, उनका कहना है की कैमरों की मरम्मत पुनः जन सहयोग से ही की जाये, विभाग के पास इस हेतू कोई मद नहीं है, बहुत जल्द एक बैठक का आयोजन करते हैं।
उमाकांत तिवारी
चौकी प्रभारी भंवरपुर