बसना

अधिवक्ता यश साहू बने प्रभारी प्रदेश महामंत्री

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी व राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू के सहमति और मार्गदर्शन मे समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे कार्य व गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्री ओमप्रकाश ने छत्तीसगढ़ मे कई युवाओं को समाज की जिम्मेदारी सौंपी है.

इसी कड़ी मे अधिवक्ता यश साहू को प्रदेश प्रभारी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है और समाज के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी का पालन करने की अपेक्षा जताई गई है जिस पर अधिवक्ता यश साहू ने आभार प्रकट करते हुए। भरोसा जताया है कि मैं अपने दायित्व का निर्वहन पूरे ईमानदारी से निभाउंगा और समाज के लिए बेहतर से बेहतर करने की पूरी कोशिश करुंगा।

इस मौके पर मोहन साव, जय प्रकाश, योगेश साहू, दीपक साहू, केशव साहू, दिव्यांश साहू सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देने उनके निवास स्थल पहुंचे, फूलों का हार एवं गुलदस्ता भेंट की।

Back to top button