बसना

बसना क्षेत्र के ग्राम भगत देवरी में  नीलांचल सेवा समिति के जनहित कार्यालय का शुभारंभ हुआ

नीलांचल सेवा समिति से जुड़कर खुशहाल हुए देवरी क्षेत्रवासी

देशराज दास महासमुंद/बसना.नीलांचल सेवा समिति आपने जनहित कार्यों के लिए लगातार हर एक सेक्टर में कार्यालय का उद्घाटन एवं शुभारंभ करते जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के समस्या से परेशान ना होना पड़े

बसना क्षेत्र के ग्राम भगत देवरी में  नीलांचल सेवा समिति के जनहित कार्यालय का शुभारंभ हुआ

जहां उद्घाटन समारोह में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल जी, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू एवं नीलांचल सेवा समिति के विभिन्न सेक्टर से जैसे वीरेंद्र नायक  सिंघनपुर सेक्टर, शिव किशोर साहू गढ़फुलझर सेक्टर, स्वप्निल तिवारी पिथौरा सेक्टर, उत्तर पटेल पिरदा सेक्टर, सोनू छाबड़ा सांकरा सेक्टर, नैन राम निषाद सरपंच भैरोपुर से पहुंचे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किरण पटेल जी को नीलांचल सेवा समिति देवरी सेक्टर का प्रभारी नियुक्त किया गया

समस्त देवरी क्षेत्र वासियों के हजारों के जन संख्या में संपत अग्रवाल जी का ढोल नगाड़े और कीर्तन भजन आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया. संपत अग्रवाल जी के द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान  की पूजा पाठ किया गया

तत्पश्चात  संपत अग्रवाल जी के द्वारा फीता काटकर एवं जगन्नाथ स्वामी की पूजा अर्चना करने के बाद नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया

उसके बाद  संपत अग्रवाल  के द्वारा बड़े बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों एवं कीर्तन मंडली को शाल और श्रीफल से सम्मानित कर संबोधित किया गयानीलांचल सेवा समिति के द्वारा गरीब मजदूर किसान और हर एक प्रकार की लोगों के शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य समस्या में राहत पहुंचाने के लिए इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है.

Back to top button