महासमुंद/बसना: छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 24 फरवरी को बसना में

महासमुंद/बसना। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई बसना की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार की सुबह 11 बजे हाई स्कूल रोड स्थित नीलांचल ग्लोबल कार्यालय में संघ के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी व पिथौरा के साथी निशु माटा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई.
उक्त बैठक में बसना इकाई द्वारा आगामी दिनों में संघ का जिला स्तरीय कार्यक्रम बसना में आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी जी की सहमति व प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी की अनुशंसा से संघ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आगामी 24 फरवरी 2021 दिन बुधवार को बसना स्थित मंगल भवन में आयोजित करना तय किया गया।
उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा,ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल,महासचिव सुखदेव दास वैष्णव, ब्लॉक उपाध्यक्ष देशराज दास, सचिव मनहरण सोनवानी, सहसचिव दीपेश मिश्रा, आदित्य कानूनगो, गोवर्धन केवर्त, गौरीशंकर मानिकपुरी,महिपाल साहू उपस्थित रहे।