बसनामहासमुंद

महासमुंद/बसना: मंडी से लेकर चौक तक वाहनों की लंबी कतार जाम की वजह से मंडी के अंदर फसी गाड़ियां मंडी के अंदर और बाहर तक रोड जाम

देशराज दास महासमुंद/बसना। चौक से मंडी गेट तक करीब एक घंटे से रोड जाम की समस्या बनी है। जिससे किसानों व आमजनों की परेशानी बढ़ने लगी है.मंडी में धान आवक तेज होने के साथ ही मंडी परिसर की व्यवस्था चरमरा गई है।

इस कारण वाहनों को सड़क किनारे ही लगा दिया गया है। मंडी परिसर के अंदर और बाहर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। आलम यह है कि डेढ़ सौ मीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है।

मंडी गेट पूर्ण रूप से जाम हो जाता है। किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। जाम होने के कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तपती धूप में किसानों को जाम के कारण एक गाड़ी धान को बेचने में सुबह से शाम हो जाता है।

बसना भाजपा महामंत्री व पूर्व सभापति जनपद पंचायत बसना जन्मजय साव ने बताया की धान खरीदी में मंडी में इतनी अव्यवस्था हो गया है मंडी से निकल कर ट्रैक्टर रोड में जाम हो रहा है पदमपुर रोड पूरा जाम हो गया है उन्होंने ये भी बताया कि उनकी जिंदगी के 40 साल में अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

Back to top button