छत्तीसगढ़

जिले के कई जगहों में नए राशन कार्ड बनना शुरू,नाम भी जोड़े जा रहे

धमतरी। आधार सत्यापन काम पूरा नहीं होने के कारण प्रदेश में नया राशन कार्ड बनाना व नाम जोड़ने का काम 5 नवंबर से बंद कर दिया गया था। इसे अब जनवरी 2021 से फिर से शुरू कर दिया गया है। नया कार्ड बनाने व नाम जोड़ने के लिए खाद्य विभाग, पंचायत व नगर निगम में आवेदन लिए जा रहे हैं। 500 से अधिक आवेदन पंचायत व विभाग में पेंडिंग पड़े हुए थे। लोग राशन कार्ड बनने की जानकारी लेने पंचायत व विभाग पहुंचे।

नहीं बनने पर सरकारी राशन नहीं मिल रहा था। अब ऐसे परिवारों के कार्ड बनाकर पंचायत व नगर निगम में भेज दिए गए हैं। लोग राशन कार्ड पंचायत व नगर निगम के राजस्व विभाग से कार्ड ले सकते हैं। नए कार्ड बनाने के लिए के लिए आवेदन लेना शुरू हो गया है। खाद्य विभाग को धमतरी शहरी क्षेत्र से 150 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं।

8 लाख सदस्यों का आधार सत्यापन
एक राष्ट्र एक राशन से प्रदेशभर के सभी राशन कार्ड को जोड़ा जा रहा है। जिले में 1 लाख 97 हजार राशन कार्ड के 8 लाख 9 हजार 197सदस्यों का आधार सत्यापन किया जा रहा है। 8 लाख 8 हजार 387 सदस्यों का आधार सत्यापन कर लिया गया है। 780 सदस्यों का आधार सत्यापन बाकी है। कई लोगों ने अब तक आधार जमा नहीं किए। संबंधित परिवारों से आधार मांग रहे।

  • 197276 – जिले में कुल राशन कार्ड
  • अन्‍त्‍योदय कार्ड – 43619
  • निराश्रित कार्ड – 776
  • अन्नपूर्णा कार्ड – 263
  • प्राथमिकता कार्ड – 121728
  • नि:शक्तजन कार्ड – 195
  • एपीएल – 30695

8 महीने में 3700 नए कार्ड बने
जिले में मार्च 2020 से अक्टूबर 2020 तक 3702 नए राशन कार्ड बनाए गए। इनमें ज्यादातर एपीएल कार्ड बनाए गए। जिले में 1955 नए एपीएल कार्ड बने हैं। विभाग में एपीएल कार्ड बनाने के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे। 1747 बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं।

Back to top button