प्रदेश में मिले 1555 कोरोना मरीज,22 मौतें महासमुंद जिले में मिले 48 कोरोना मरीज

रायपुर। प्रदेश में गुरुवार को 1555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। अस्पताल से 174 और होम आइसोलेशन से 1599 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से कुल 1773 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना और अन्य बीमीरियों से आज 17 मौत हुई है। पूर्व की 5 और मौत की जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग को मिली है।
वर्तमान में 19300 एक्टिव मरीज प्रदेश में है। अब तक 2941 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी रात 8 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में मिली है। गुरुवार को 36578 लोगों की जांच हुई है। इनमें राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 229 मरीजों की पहचान हुई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले से 117, राजनांदगांव से 101, बालोद से 76, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 12, धमतरी से 48, बलौदा बाजार से 68, महासमुंद से 48, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 112, कोरबा से 112, जांजगीर-चांपा से 79, मुंगेली से 19, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 7, सरगुजा से 46, कोरिया से 40, सूरजपुर से 65, बलरामपुर से 24, जशपुर से 36, बस्तर से 21, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 5, कांकेर से 41, बीजापुर से 6 और अन्य राज्य से 3 मरीज मिले हैं।