छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 1879 नए पॉज़िटिव मरीज,वहीं 8 से अधिक मरीजों की हुई मौत

रायपुर। प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में 1879 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है साथ ही अस्पताल से 189 और होम आइसोलेशन से 1901 मरीज डिस्चार्ज हुए है। देर रात 8 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन अनुसार कोरोना और अन्य बीमारियों से ग्रसित 8 मरीजों की मौत हुई है। वहीं पूर्व में हुई 4 मौत की जानकारी भी दी गई है। रायपुर में 226 कोरोना पाॅजिटिव की पहचान हुई है

बता दें, दुर्ग से 142, राजनांदगांव से 139, बालोद से 106, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 29, धमतरी से 50, बलौदा बाजार से 76, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 22, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 165, कोरबा से 174, जांजगीर चांपा से 111, मुंगेली से 19, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 8, सरगुजा से 89, कोरिया से 6, सूरजपुर से 52, बलरामपुर से 13, जशपुर से 37, बस्तर से 12, कोंडागांव से 42, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 15, कांकेर से 24, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 16 और अन्य राज्य से 3 मरीज मिले हैं। इसी के साथ छत्तसीगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 21839 तक पहुंच गई हैं।

Back to top button