बसना

बसना: भाजपा मण्डल गढ़फुलझर की बैठक संपन्न,डॉ. एन. के.अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा देकर किया सम्मान

शक्ति केंद्रों में 11 को बैठक का लिया निर्णय

बसना: गढ़फुलझर भाजपा मंडल ने राम चंडी मंदिर परिसर में कार्यसमिति की बैठक रखी गई जिसमें दीप प्रज्वलन कर पश्चात वंदे मातरम गाना तथा मंडल के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष द्वारा शक्ति करण केंद्र प्रवास और बुध शक्ति करण हेतु कार्य योजना बनाई गई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई विगत दिनों अम्बिकापुर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाया गया था जिसे वाचन किया गया एवं मोर आवास मोर अधिकार की समीक्षा किया गया व सभी बूथों में मन की बात सुनने व बुथ कमिटी बैठक करने हेतु सभी के लिए रजिस्टर वितरण कर सभी शक्ति केन्द्रों में 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे बैठक करना तय कर सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है तथा संगठन के कार्य हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता पैदा करती है। वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामी व वादाखिलाफी को घर-घर तक पहुंचाना है। आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने अधिकार व शासकीय योजनाओं से वंचित हैं। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और आम जनता को छल रही है। अपने घोषणा पत्र में किए वादों को भूल गई है। आज प्रदेश के युवा, किसान, गरीब लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लबरा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। साथ ही डॉ. एन. के. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा देकर सभी का सम्मान किया।

डॉ. एन. के कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का आरंभ करते आए हैं | वर्ष 2014-2022 मोदी सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अनेकों PM Modi Yojana निम्न वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा मध्यम वर्गीय व्यक्तियों की जरूरतों, आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आरंभ की गई है. लेकिन कांग्रेस की सरकार ने बहुत सारी योजनाओ को रोककर रखी है, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, बेरोजगारी भत्ता ऐसे अनेक योजनाओ को रोककर रही है

इस बैठक में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ प्रदेश सदस्य एवं अग्रवाल नर्सिंग होम संचालक डॉ. एन के अग्रवाल रहे साथ ही बैठक में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी मंत्री प्रधान, सहप्रभारी झनकराम चौधरी जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, महामंत्रीद्वय प्रहलाद साहु, नरेन्द्र साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, तरुण गड़तिया, हीरालाल साव, मिडिया प्रभारी नवीन कुमार साव जयकृष्ण प्रधान, राजेश साव, रोहित साहू, बसंत प्रधान, अजय बारीक, रंजन साहू, राधेश्याम नाग, जयप्रकाश प्रधान, सुरेन्द्र भोई, अखिलेश साहू, जयराम नायक, रायसिंह ठाकुर, क्षमानिधी साहू, मुरारी साव, भोजराज साव,दिव्यकिशोर प्रधान,योगेश साहू, लक्ष्मीनारायण आर्य, सुरेश साहू, सत्यनारायण खम्हारी, , देवप्रसाद चौहान, गौरचंद्र प्रधान, संजय मटारी, व सभी शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक गणों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ.

 

Back to top button