लिफ्ट देने के नाम पर तीन युवकों ने युवती से किया सामूहिक बालात्कार

कोंडागांव। जिले में युवती को लिफ्ट देने के नाम पर ट्रक में सवार कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को राजधानी रायपुर के करीब सिलतरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। जबकि पीड़िता को सखी केंद्र कोंडागांव में रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पीड़ित युवती बनियागांव से कोंडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूंगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंडागांव पहुंचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को नही रोका और सीधा केशकाल घाट तक ले आया। जहां ट्रक में सवार तीनों युवकों, चालक बसन्त गुप्ता उम्र 24 वर्ष, संदीप गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, व संजय दुर्गम उम्र 20 वर्ष जो कि तीनों किरन्दुल के निवासी हैं। इन लोगों ने युवती के साथ लगातार अनाचार किया और फिर अपने साथ सिलतरा (धरसींवा) लेकर चले गए।