बच्चों के इलाज के लिए 24 घंटे उपलब्ध पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की टीम, अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगी पूरी सुविधा

देशराज दास बसना। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार के लिए बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (अग्रवाल नर्सिंग होम) में 24 घंटे पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यहां बच्चों के इलाज के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, डायरेक्टर एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, MD पीडियाट्रिक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष घोटमारे तथा MD पीडियाट्रिक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित जे. राम अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. दीक्षित जे. राम एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर से हैं।
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया यहां बच्चों के लिए क्रिटिकल पीडियाट्रिक केयर, एडवांस NICU एवं PICU, ग्रोथ एवं डेवलपमेंट, वैक्सीनेशन गाइडेंस, न्यूट्रिशन काउंसलिंग और डायग्नोस्टिक सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बसना क्षेत्र में बच्चों के उपचार के लिए 24 घंटे पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आपातकालीन स्थिति में भी बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सके।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
संपर्क के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।