महासमुंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक व प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के तबादले

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 14 निरीक्षक एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक नीतीश सिंह ठाकुर को सरायपाली थाना प्रभारी से पटेवा थाना प्रभारी, जबकि रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र महासमुंद से सरायपाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं ओमकार सिंह दीवान को थाना प्रभारी तेंदूकोना तथा प्रहलाद साहू को थाना प्रभारी बागबाहरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार आकाश मसीह को चौकी प्रभारी भंवरपुर, उमेश कुमार वर्मा को एसडीओपी कार्यालय सरायपाली, नरेंद्र कुमार राठौर को एसडीओपी कार्यालय पिथौरा, शैलेन्द्र कुमार नाग को एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा तथा राणा सिंह ठाकुर को एसडीओपी कार्यालय महासमुंद संबद्ध किया गया है। वहीं चाणक्य नाग को पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद में शिकायत शाखा/जीविशा का प्रभारी बनाया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों में सुनील कुमार केंवर को बलौदा थाना प्रभारी, चंद्र प्रकाश को खल्लारी थाना प्रभारी, भुवन सिंह केंवर को चौकी प्रभारी तुमगांव तथा कुलदीप कुमार जायसवाल को चौकी प्रभारी बुदेली की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
