अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में दंत रोग विभाग को मिली CGHS मान्यता, अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगी विशेषज्ञ उपचार की सुविधा

देशराज दास बसना। क्षेत्र के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब CGHS (Central Government Health Scheme) मान्यता प्राप्त दंत रोग विभाग की सुविधा शुरू हो गई है। इस मान्यता के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी एवं उनके आश्रित अब विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों से आधुनिक तकनीक के साथ इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया दंत रोग विभाग में 24×7 अनुभवी MDS विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां रूट कैनाल, डेंटल इम्प्लांट, ऑर्थोडॉन्टिक उपचार, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री सहित जटिल दंत रोगों का उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल में डॉ. अभिषेक अग्रवाल (रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ), डॉ. खुशबू अग्रवाल (डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन), डॉ. स्नेहल बंछोड़ (ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. अनुराधा देडेकर (ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल सर्जन) तथा डॉ. अखिल द्विवेदी (ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इन उपचारों की उपलब्ध है सुविधा
- दांतों की नसों (रूट कैनाल) का इलाज
- जबड़े के फ्रैक्चर की सर्जरी
- अक्ल दाढ़ की सर्जरी
- पायरिया एवं दांतों की सफाई
- मसूड़ों की सभी प्रकार की सर्जरी
- स्माइल डिजाइनिंग
- टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार
- मुंह के कैंसर की जांच एवं सर्जरी
अस्पताल में 3D फेस सीटी स्कैन, OPG एवं 3D डेंटल स्कैनर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ICU बैकअप तथा गंभीर जबड़े एवं चेहरे की चोटों के उपचार की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विशेष रूप से CGHS कार्डधारकों के लिए टेढ़े-मेढ़े दांतों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं उनके परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
संपर्क एवं अपॉइंटमेंट:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना,
07770-868473, 91652-66994, 98931-53699

